Harshad Mehta Net Worth Latest [2024]: Family, Scam, House

हर्षद मेहता शेयर बाजार का वो मशहूर नाम है जिसने 90 के दशक में पूरे देश को हिला कर रख दिया था। कुछ ही सालों में शेयर बाजार को ऊंचाइयों पर पहुंचाने वाले हर्षद को ‘बिग बुल’ का टैग भी मिला। लेकिन उनकी कहानी सिर्फ सफलता की उड़ान तक ही सीमित नहीं है। जितनी तेजी से उन्होंने तरक्की की, उतनी ही तेजी से वो विवादों में भी घिर गए। आज भी भारतीय शेयर बाजार के इतिहास में उनका नाम सबसे चर्चित और विवादित शख्सियतों में शामिल किया जाता है। आइये इस पोस्ट के माध्यम से Harshad Mehta Net Worth के साथ इस शख्स से जुड़ी सभी ताज़ा जानकारी पर एक नज़र डालते हैं। 

Contents

हर्षद मेहता भारतीय शेयर बाजार का वो शख्स था जिसकी एक उंगली हिलने से मानो पूरे बाजार में भूचाल आ जाता था। 90 के दशक में उनका नाम किसी जादू से कम नहीं था। ऐसा कहा जाता था कि हर्षद मेहता जिस कंपनी के शेयर के बारे में सोच लेते थे, उस शेयर का भाव आसमान छू लेता था। उनकी भविष्यवाणियों को लेकर बाजार में एक अलग ही दीवानगी थी और लोग आंख बंद करके उनकी टिप्स पर चलते थे।

Harshad Mehta Net Worth

हर्षद मेहता को शेयर बाजार का अमिताभ बच्चन कहा जाता था और वह इतने अमीर थे कि यह हमेशा से लोगों के बीच चर्चा का विषय बना रहता था। अगर Harshad Mehta Net Worth की बात करें तो अनुमान लगाया जाता है कि आखिरी समय में उनकी कुल संपत्ति करीब ₹3542 करोड़ रुपये थी। उस दौर में ये रकम किसी ख्वाब से कम नहीं थी। शानदार गाड़ियां और आलीशान घर उनकी चमचमाती ज़िंदगी और शेयर बाजार में उनकी कामयाबी को बखूबी बयां करते थे। मगर 1992 में घोटाले का पर्दाफाश होने के बाद उनकी ज़्यादातर संपत्ति ज़ब्त कर ली गई थी।

Who Is Harshad Mehta?

Full NameHarshad Shantilal Mehta
Harshad Mehta ProfessionStock Broker & Businessman
Harshad Mehta Net Worth₹3542 Crores (Approx) / $427 Million USD Source
Harshad Mehta HouseLuxury Flat In Madhuli Housing Society, Worli, Mumbai, Maharashtra
Harshad Mehta FamilyShantilal Mehta (Father), Rasilaben Mehta (Mother), Aswin Mehta (Brother), Sudhir Mehta (Brother), Hitesh Mehta (Brother), Jyoti Mehta (Wife)
Harshad Mehta Scam Amount₹30,000 Crores (Approx)
Harshad Mehta SonAatur Harshad Mehta
Harshad Mehta Car CollectionLexus LS 400, Hindustan Motors Contessa, Fiat Padmini
Harshad Mehta Death CauseSudden Heart Attack
Died On31st December, 2001 (Aged – 47)
Date Of Birth29th July, 1954
BirthplacePaneli Moti, Rajkot District, Gujarat, India
Harshad Mehta EducationB.com Graduate
Term Of Imprisonment5 Years Rigorous Imprisonment
Father’s OccupationSmall-Scale Textile Businessman
HobbiesCricket Enthusiast
Security Frauds Done In 1992Bank Funds Scam, Bank Receipt Fraud, Banking System Frauds
Webseries On Harshad Mehta’s StoryScam 1992: The Harshad Mehta Story (Available To Watch On Sonyliv)
Harshad Mehta School NameJanta Public School, Camp 2, Bhilai
Harshad Mehta College NameLala Lajpatrai College, Bombay
Nick Names Of Harshad MehtaAmitabh Bachchan Of Stock Market, Big Bull Of Stock Market

Harshad Mehta House

हर्षद मेहता की शख्सियत जितनी विवादित थी, उनका घर भी उतना ही चर्चाओं में रहता था। अगर Harshad Mehta House के बारे में बताएं तो दक्षिण मुंबई के वॉर्ली इलाके में स्थित मधुली सोसायटी में उनका घर किसी राजा के महल से कम नहीं था। आठ आलीशान फ्लैटों को मिलाकर बनाए गए इस दो मंजिला घर में वो अपने परिवार के साथ रहते थे। घर के अंदर की बात करें तो वहां मौजूद सुविधाएं आम आदमी के लिए एक सपने जैसी थी।

उनके इस आलिशान घर में एक शानदार समुद्र-दृश्य (Sea-View) वाला लिविंग रूम, बिलियर्ड्स रूम, प्राइवेट स्विमिंग पूल और यहां तक कि एक मिनी थिएटर तक मौजूद था। ये सब उनकी शाही जिंदगी का जीता-जागता सबूत था। लेकिन 1992 के घोटाले के बाद हर्षद मेहता की ये रंगीन दुनिया ढह गई। जेल जाने और निधन के बाद उनके इस आलीशान घर को 2009 में नीलाम कर दिया गया था। करीब 12,600 वर्ग फुट में फैले इस घर को खरीदने के लिए कई दिग्गजों ने बोली लगाई थी, लेकिन आखिरकार ये संपत्ति बिजनेसमैन और स्टॉकब्रोकर अशोक सामानी को 32.6 करोड़ रुपये की बोली पर नीलाम कर दी गयी थी।

Harshad Mehta Scam Amount

1992 का साल भारतीय शेयर बाजार के इतिहास में एक काले धब्बे के रूप में दर्ज है। यही वो साल था जब हर्षद मेहता के घोटाले का खुलासा हुआ था। इस घोटाले में हेराफेरी करके हर्षद ने बैंकों से हजारों करोड़ रुपये का लोन हासिल किया और फिर उस रकम को शेयर बाजार में लगाकर शेयरों के दाम कृत्रिम रूप से (Artificially) बढ़ा दिए।

अगर Harshad Mehta Scam Amount की बात करें तो अनुमानों के मुताबिक, इस घोटाले की रकम लगभग ₹30000 करोड़ रुपये थी, जो उस समय की भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए एक बहुत बड़ा झटका था। इस घोटाले ने न सिर्फ निवेशकों का भरोसा तोड़ा बल्कि पूरे बैंकिंग सिस्टम और शेयर बाजार को भी हिला कर रख दिया। हर्षद मेहता का घोटाला सिर्फ रकम की हेराफेरी का मामला नहीं था।

इस कांड ने शेयर बाजार की कमजोरियों को भी उजागर कर दिया। बैंकिंग नियमों में खामियां, ढीली निगरानी और शेयर बाजार के कुछ पेचीदा नियमों का फायदा उठाकर हर्षद ने इस घोटाले को अंजाम दिया था। इस घटना के बाद सरकार और नियामक संस्थाओं ने नए नियम बनाए, बैंकिंग नियमों को सख्त किया और बाजार की निगरानी को मजबूत बनाया। हर्षद मेहता का घोटाला भले ही एक काला अध्याय है, लेकिन इसने भारतीय वित्तीय व्यवस्था को कई जरूरी सबक सिखाये हैं।

Harshad Mehta Family

हर्षद मेहता भले ही शेयर बाजार के बिग बुल के रूप में जाने जाते थे, लेकिन उनके पीछे एक बड़ा परिवार भी था। अगर Harshad Mehta Family के बारे में बताएं तो उनके पिता शांतिलाल मेहता एक छोटे कपड़ा व्यापारी थे। उनकी माता रसीलाबेन मेहता मुंबई की मधुली सोसायटी में ही एक अलग फ्लैट में रहती थीं।

हर्षद के तीन भाई अश्विन, सुधीर और हितेश मेहता भी थे। इनमें से अश्विन मेहता ने हर्षद पर लगे आरोपों के खिलाफ अदालती लड़ाई में अहम भूमिका निभाई थी। हर्षद की पत्नी ज्योति मेहता उनके साथ हर कदम पर डटी रहीं और हर्षद की मृत्यु के बाद भी ज्योति ने हर्षद पर लगे आरोपों को हटाने के लिए कई सालों तक कानूनी लड़ाई लड़ी।

Who Is Aatur Harshad Mehta?

हर्षद मेहता के बेटे Aatur Harshad Mehta के बारे में अक्सर एक गलतफहमी देखने को मिलती है। कई वेबसाइटों पर तस्वीरों के साथ अनुमान लगाया जाता है कि उनमें दिखने वाला लड़का हर्षद मेहता का बेटा है। लेकिन, असलियत कुछ और ही है। ऊपर दिए गए इंस्टाग्राम पोस्ट में ये साफ हो जाता है कि वह लड़का हर्षद मेहता का बेटा नहीं है।

उसने अपनी पोस्ट में लिखा है कि पिछले कुछ हफ्तों में उसे कई कमेंट्स और डायरेक्ट मैसेज आए हैं जिनमें पूछा गया है कि क्या वो हर्षद मेहता के बेटे हैं? वह इस गलतफहमी को दूर करते हुए करते हैं कि उनका हर्षद मेहता से कोई संबंध नहीं है। इस फोटो में दिखाया गया लड़का Square Off नाम की एक कंपनी का CTO & Co-Founder है।

Harshad Mehta Car Collection

हर्षद मेहता की शानो-शौकत सिर्फ उनके आलीशान घर तक ही सीमित नहीं थी। उन्हें लग्जरी गाड़ियों का भी बहुत शौक था। अगर Harshad Mehta Car Collection के बारे में बात करें तो उनके गैरेज में गाड़ियों का एक बेहतरीन कलेक्शन मौजूद था। उस वक्त की मशहूर कारों में से एक फिएट पद्मिनी (Fiat Padmini) उनके कार कलेक्शन में शामिल थी।

हालांकि, हर्षद की पसंद सिर्फ देशी कारों तक ही सीमित नहीं थी। उन्होंने एक लग्जरी इम्पोर्टेड कार लेक्सस LS 400 (Lexus LS400) को भी अपने कलेक्शन में शामिल किया था, जो उस समय स्टेट्स सिंबल मानी जाती थी। लेकिन उनकी कारों का क्रेज सिर्फ इन दो गाड़ियों तक ही सीमित नहीं था, बल्कि उनके पास हिंदुस्तान मोटर्स कॉन्टेसा (Hindustan Motors Contessa) भी हुआ करती थी।

Harshad Mehta Death Cause

अगर Harshad Mehta Death Cause के बारे में बताएं तो कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 31 दिसंबर 2001 को, जेल में रहते हुए हर्षद को दिल का दौरा पड़ा और उनका निधन हो गया। ये घटना उस वक्त चौंकाने वाली थी। कई सवाल खड़े हुए। क्या ये वाकई में दिल का दौरा था या कुछ और? हर्षद की पत्नी ज्योति मेहता का आज भी यही दावा है कि जेल प्रशासन की लापरवाही के कारण उन्हें सही इलाज नहीं मिला, जिस वजह से उनकी मौत हो गई। हालांकि, आधिकारिक तौर पर हर्षद मेहता की मौत का कारण दिल का दौरा ही बताया गया। आखिर में, उनकी मौत उनके विवादित जीवन का एक अधूरा अध्याय बनकर रह गई।

Author Views

हर्षद मेहता की ज‍िंदगी शेयर बाजार की तरह ही उतार-चढ़ाव से भरी रही थी। उन्होंने शेयर बाजार को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया, वहीं दूसरी तरफ एक बड़े घोटाले के जरिए इसे दलदल में भी धकेल दिया। हर्षद मेहता की कहानी हमें ये याद दिलाती है कि चकाचौंध और तेजी से पैसा कमाने का लालच हमें गलत रास्ते पर ले जा सकता है इसलिए सच्ची सफलता वही है जो ईमानदारी और मेहनत की नींव पर खड़ी हो।

उनका घोटाला एक काला अध्याय बनकर रह गया, लेकिन इसने भारतीय वित्तीय व्यवस्था को कई जरूरी सबक भी दिए। हर्षद मेहता की कहानी हमें यह भी सिखाती है कि शेयर बाजार में सही रणनीति और दूरदृष्टि ही सफलता का मूल मंत्र है। हमने इस पोस्ट के माध्यम से आपको Harshad Mehta Net Worth के साथ उनसे जुड़ी सभी ताज़ा और महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करी है। अगर आपको ये जानकारी पसंद आयी तो नीचे कमेंट करके अवश्य बताएं।

Leave a Comment