29 February Birthday: इस दिन जन्मदिन मनाते ये भारतीय सितारे

क्या जन्मदिन सिर्फ साल में एक बार ही आता है? क्या आप जानना चाहते हैं कि 29 February Ko Kiska Birthday Aata Hai? लीप ईयर (Leap Year) में 29 february का ख़ास दिन 4 सालों में सिर्फ एक ही बार आता है। हर चार साल में एक बार आने वाले इस खास 29 February Birthday को ये सितारे न सिर्फ अपना जन्मदिन, बल्कि एक अनोखे उत्सव की तरह मनाते हैं।

Contents

कौन हैं 29 February Birthday मानाने वाली 5 भारतीय हस्तियां ?

क्या आप तैयार हैं ऐसी हस्तियों के बारे में जानने के लिए जो अपना February 29 Birthday खुशियों के साथ मनाते हैं? चलिए आज कुछ ऐसी हस्तियों के बारे में जानते हैं जिनकी किस्मत में हर साल नहीं, बल्कि चार साल में एक बार जन्मदिन का केक काटना लिखा है। हम आपको 29 February का हर 4 साल में एक बार आने का राज़ भी बताने वाले हैं। आइये अब जानते हैं उन सितारों के February 29 Birthdays के बारे में कुछ दिलचस्प बातें।

1. Morarji Desai (29 Feb 1896 – 10 Apr 1995)

morarji desai 29 february birthday

लीप ईयर को खास बनाने वाले भारतीय हस्तियों में सबसे पहला नाम है भारत के पूर्व प्रधानमंत्री, मोरारजी देसाई (Morarji Desai) का। इनका जन्मदिन February 29 Famous Birthdays में से एक है। मोरारजी देसाई का जन्म और राजनीतिक करियर काफी ख़ास और अनोखा रहा है। इनका जन्म 29 February 1896 को हुआ, और यह उस दौर के इकलौते ऐसे प्रधानमंत्री थे जिनका जन्म इस अनोखे दिन पर हुआ था।

लेकिन इन सबके बावजूद, उन्होंने अपने 29 February Birthday को हर साल मानाने के आलावा अपनी जिंदगी के हर पल को जश्न की तरह जीना सीखा। भारत के प्रधान मंत्री होने के बावजूद, मोरारजी देसाई आम लोगों की तरह ही जन्मदिन मनाते थे, जिससे उनका जनता से जुड़ाव और भी ज़्यादा मजबूत होता था।

2. Rukmini Devi Arundale (29 Feb 1904 – 24 Feb 1986)

rukmini devi arundale 29 february birthday

भारतीय भरतनाट्यम डांसर, ​रुक्मिणी देवी अरुंडेल (Rukmini Devi Arundale) का नाम भी लीप ईयर के 29 February Birthday की लिस्ट से जुड़ा है। रुक्मिणी देवी का जन्म 29 February, 1904 को मदुरई में हुआ। यह एक ऐसी कलाकार थीं जिन्होंने इस विलुप्त हो रही कला को नया जीवन दिया। उनका जन्मदिन भी उतना ही खास रहा जितना उनका इस कला के प्रति समर्पण। रुक्मिणी देवी बचपन से ही नृत्य से जुड़ी हुई महिला थीं।

रुक्मिणी देवी ने भरतनाट्यम को सिर्फ एक नृत्य शैली नहीं, बल्कि भारत की सांस्कृतिक विरासत के रूप में संजोया. उन्होंने कठिन परिश्रम से इस कला को नया स्वरूप दिया और उसे अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचाया जो भारत के लिए एक गर्व की बात थी। उनका 29 February Birthday सिर्फ लीप ईयर का ही खास दिन नहीं रहा, बल्कि भरतनाट्यम के पुनर्जन्म का भी प्रतीक बन गया।

3. C.S Seshadri (29 Feb 1932 – 17 Jul 2020)

CS Seshadri 29 february birthday

गणित के माहिर, कांजीवरम श्रीरंगचारी शेषाद्रि (C. S. Seshadri) भी 29 February Birthday Personality में से एक हैं। श्रीरंगचारी शेषाद्री का जन्म 1932 में हुआ था और यह चेन्नई Mathematical Institute के संस्थापक और निदेशक-एमेरिटस थे, जिन्हें Algebraic Geometry के क्षेत्र में उनके काम के लिए जाना जाता है।

भारत के तीसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान, पद्म भूषण से 2009 में उन्हें सम्मानित भी किया गया था। तमिलनाडु के कांचीपुरम (Kanchipuram) में ब्राह्मण परिवार में जन्मे शेषाद्री ने मद्रास विश्वविद्यालय से 1953 में गणित में बीए ऑनर्स (BA Hons.) की डिग्री हासिल की। उन्होंने बॉम्बे विश्वविद्यालय से 1958 में डॉक्टरेट की उपाधि हासिल की और 1971 में भारतीय विज्ञान अकादमी के Fellow चुने गए.

4. Adam Sinclair (29 February 1984 - Present)

29 February, 1984 को कोयम्बटूर (Coimbatore) में जन्मे, एडम अंटोनी सिंक्लेयर (Adam Antony Sinclair), उन चुनिंदा खिलाड़ियों में से एक हैं जिनका जन्मदिन 29 February को आता है।  उनके इस हॉकी के शौक ने उन्हें 2004 के एथेंस ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम का हिस्सा बनाया। हॉकी में रूचि होने के कारण उन्हें स्कूल और कॉलेज के दिनों में खेलों में कई उपलब्धियां हासिल कीं। 

Triple Jump , High Jump और Long Distance Running में उन्होंने कई पदक जीते, स्कूल में हॉकी टीम के कप्तान बने और “हेड बॉय” भी चुने गए।  खेल के साथ साथ पढाई में भी उनका प्रदर्शन शानदार रहा।  स्कूल के बाद उन्होंने PSG College Of Arts & Science, Coimbatore से आगे पढाई करी।

5. Prakash Nanjappa (29 February 1976 - Present)

prakash nanjappa 29 february birthday

प्रकाश नंजप्पा (Prakash Nanjappa) का जन्म 29 February, 1976 को बैंगलोर में हुआ था। यह भारतीय सितारा भी 29 February Birthday Personality में से एक हैं। उनके पिता पी. एन. पप्पन्ना (P.N. Papanna) भी एक अंतरराष्ट्रीय स्तर के निशानेबाज थे, मगर शुरूआत में प्रकाश को Motorbike Rallies में काफी रूचि थी। हालांकि, 1999 में उन्होंने निशानेबाजी की दुनिया में कदम रखा।

2003 में Canada जाकर Software Engineer के तौर पर काम करने के बाद, 2009 में अपने पिता के कहने पर उन्होंने नौकरी छोड़ दी और फिर से निशानेबाजी के करियर में आये। यही वह ज़िंदगी का महत्वपूर्ण मोड़ था जिसने उन्हें सफलता के शिखर पर पहुंचाया।

चार साल में एक बार क्यों आता है 29 फरवरी?

29 february leap day

हर चार साल में 29 फरवरी आने का रहस्य पृथ्वी और सूर्य के बीच के चक्कर से जुड़ा है! हम जानते हैं कि पृथ्वी सूर्य के चारों ओर एक चक्कर पूरा करने में लगभग 365.242 दिन लेती है, जबकि हमारा सामान्य कैलेंडर इसे 365 दिन का मानता है।

यह बचे हुए 0.242 दिन हर साल जुड़ते रहते हैं। चार साल में, ये अतिरिक्त समय लगभग एक पूरा दिन (24 घंटे) हो जाता है। कैलेंडर को सही रखने के लिए, इन अतिरिक्त घंटों को हर चार साल में फरवरी महीने में एक अतिरिक्त दिन जोड़कर Balance किया जाता है, जिसे हम लीप ईयर कहते हैं।

निष्कर्ष

29 फरवरी एक अनोखी तारीख है जो हमें हर चार साल में एक बार मिलती है। यह उन लोगों के लिए और भी ज़्यादा खास हो जाती है जिनका जन्मदिन इसी दिन होता है। आज हमने पांच भारतीय हस्तियों के बारे में जाना, जो 29 February Birthday को खुशियों के साथ मनाते हैं।

इन हस्तियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में Remarkable Achievements हासिल की हैं और हमें प्रेरित किया है। 29 February Birthday का दिन हमें याद दिलाता है कि हर जन्मदिन खास होता है, भले ही वह हर साल न आए। उम्मीद है कि इन हस्तियों की कहानियों ने आपको प्रेरित किया होगा।

Leave a Comment