Yodha Movie Release Date: फिल्म पोस्टर ने छुआ आसमान, क्या ट्रेलर भी मचाएगा धमाल?

Yodha Movie Release Date: सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) की फिल्म्स को लोग काफी ज़्यादा पसंद करते हैं और इनकी फिल्म्स हमेशा धमाल मचा देती हैं। शेरशाह में धमाकेदार प्रदर्शन के बाद सिद्धार्थ मल्होत्रा अपनी जल्दी ही रिलीज़ होने वाली फिल्म योद्धा (Yodha 2024) में फिर से एक धमाकेदार किरदार बनकर लौट रहे हैं। यह एक पहली ऐसी हिंदी फिल्म होने वाली है जिसका पोस्टर 13000 ft. से उड़ान भरता हुआ आया है।

Contents

2021 में रिलीज़ हुई शेरशाह से दर्शकों के दिलों में जगह बनाने के बाद सिद्धार्थ मल्होत्रा एक बार फिर से एक धमाकेदार एक्शन थ्रिलर फिल्मयोद्धामें वापसी करने के लिए तैयार हैं। इस फिल्म में वह एक सैनिक की भूमिका निभाएंगे जो प्लेन हाईजैक की एक खौफनाक घटना का सामना करके प्लेन में सवार लोगों की जान बचाते है।

आपको इस पोस्ट में Yodha Movie Release Date, Cast, 13000 Ft. Poster Airdropping Video, जैसी सभी जानकारी मिलने वाली है। तो इस पोस्ट में बने रहिये हमारे साथ अंत तक। 

Yodha Movie Release Date

सिद्धार्थ मल्होत्रा की नयी फिल्म Yodha 2024 जल्दी ही सिनेमाघरों में आने के लिए तैयार है। योद्धा एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है जिसका टीज़र 19 फरवरी 2024 को रिलीज़ होने वाला है। Yodha Movie Release Date 15 मार्च, 2024 होने वाली है। हाईजैक हुए विमान, खतरनाक आतंकी और एक जांबाज़ सैनिक का साहस, ये फिल्म रोमांच और रहस्य से भरी होने वाली है।

सिद्धार्थ मल्होत्रा ने सोशल मीडिया पर फिल्म के पोस्टर को भी शेयर किया। देखें यहाँ:

yodha movie poster

योद्धा फिल्म 7 जुलाई 2023 को रिलीज़ होने वाली थी, मगर कुछ परेशानियों की वजह से फिल्म की रिलीज़ को 8 दिसंबर 2023 तक टाल दिया गया, लेकिन अब आपका उत्साह और ज़्यादा बढ़ाने के लिए Yodha Movie Release Date 15 मार्च 2024 को तय की गयी है

देखें योद्धा फिल्म का ट्रेलर यहाँ:

Yodha Mid-Air Poster Drop

दर्शकों को अपनी तरफ आकर्षित करने के लिए “योद्धा” फिल्म ने अपना पहला कदम ही ऐतिहासिक बना दिया। सिद्धार्थ मल्होत्रा की इस एक्शन थ्रिलर फिल्म का पोस्टर लॉन्च एक ख़ास तरीके से किया गया। दुबई में एक अनोखे Mid-Air Event में 13,000 फीट की ऊंचाई पर स्काईडाइविंग करते हुए पोस्टर को लॉन्च किया गया। ऐसा करने से यह फिल्म पहली ऐसी हिंदी फिल्म होने वाली है जिसका पोस्टर 13000 ft की ऊंचाई से लांच किया गया। ये नज़ारा देख आप भी रोमांच से भर उठेंगे!

Yodha Movie 2024 Cast

धर्मा प्रोडक्शंस (Dharma Productions) की आने वाली फिल्म “योद्धा” दर्शकों को उत्साह से भर रही है। इस फिल्म को सागर अंब्रे (Sagar Ambre) और पुष्कर ओझा (Pushkar Ojha) द्वारा निर्देशित किया गया है और यह एक हिंदी एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जिसे हीरू यश जौहर (Hiroo Yash Johar), करण जौहर (Karan Johar) और अपूर्व मेहता (Apoorva Mehta) ने मिलकर बनाया है।

सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) इस फिल्म में एक जाबाज़ सैनिक की भूमिका निभा रहे हैं, जो हवाई जहाज हाईजैक की गंभीर परिस्तिथि में अपने आप को फंसा हुआ पाते हैं। यात्रियों की जान बचाने के लिए वह आतंकियों से लड़ते हैं और उनका डट कर सामना करते हैं। दिशा पटानी (Disha Patani) वायु सेना अधिकारी के किरदार में सिद्धार्थ के साथ मिलकर इस मिशन को पूरा करने में मदद करती हैं और एयर ट्रैफिक कंट्रोलर की महत्वपूर्ण भूमिका राशि खन्ना (Raashii Khanna) निभा रही हैं।

About Yodha 2024

CategoryDescription
Yodha Movie Release Date15 मार्च, 2024
भाषा (Language)हिंदी
निर्देशकसागर अम्ब्रे, पुष्कर ओझा
निर्माताकरण जौहर, हीरू जौहर, अपूर्व मेहता
निर्माण कंपनीधर्मा प्रोडक्शंस, अमेज़ॅन एमजीएम स्टूडियोज, मेंटर डिसिपल एंटरटेनमेंट
शैली (Genre)एक्शन, थ्रिलर
मुख्य कलाकारसिद्धार्थ मल्होत्रा, दिशा पाटनी, राशि खन्ना
फिल्म की कहानीहवाई जहाज पर ड्यूटी के दौरान एक सैनिक (Sidharth Malhotra) अपहरण की स्थिति का सामना करता है और यात्रियों को बचाने और खराब हो रहे इंजन को ठीक करने के लिए अपने कौशल का उपयोग करता है।
ट्रेलरOfficial ट्रेलर का लिंक: Yodha Movie Official Trailer
अतिरिक्त जानकारीफिल्म की रिलीज़ को शुरू में जुलाई 2023 से दिसंबर 2023 तक के लिए टाल दिया गया था और अब 15 मार्च, 2024 पर तय किया गया है।

Leave a Comment